Bihar Police: होली से पहले 37 सिपाही सस्पेंड , पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, देखिए लिस्ट
Bihar Police: होली से पहले पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई ने सनसनी फैला दी है।....
Bihar Police: होली से पहले पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई ने सनसनी फैला दी है। मोतिहारी में बिना पूर्व सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले 37 सिपाहियों को एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस सख्त कदम के बाद पूरे जिले में खाकी महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, होली जैसे संवेदनशील पर्व पर कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ऐसे में ड्यूटी से फरार रहना गंभीर अनुशासनहीनता माना गया। एसपी ने साफ लहजे में कहा कि त्योहार के मौके पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी का सख्त फरमान है कि होली में हुड़दंग, उपद्रव और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और आम जनता से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान गश्त बढ़ा दी गई है, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शराबबंदी कानून और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
एसपी स्वर्ण प्रभात का यह कदम साफ संदेश देता है कि अनुशासनहीनता और ड्यूटी में कोताही अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। एक तरफ आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है, तो दूसरी ओर पुलिस बल के भीतर जवाबदेही तय कर व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।होली के रंग में खलल डालने वालों के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है और इस बार खाकी का रुख पहले से ज्यादा सख्त नजर आ रहा है।
रिपोर्ट- हिमांशु कुमार