Bihar News : मोतिहारी में डायल 112 का चालक निकला गांजा तस्कर, सस्पेंड होने के बाद पुलिस की थी नजर, कई वारदातों में रही है संदिग्ध भूमिका
Bihar News : मोतिहारी में डायल 112 का चालक सह सैप जवान गांजा तस्कर निकला. पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है. वहीँ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है....पढ़िए आगे

MOTIHARI : जिले के हरसिद्धि थाना का डायल 112 का निलंबित चालक गांजा तस्कर निकला। रक्सौल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साढ़े आठ किलो गांजा के साथ 112 के चालक सह सैफ जवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सैफ जवान रामबालक सिंह को संदिग्ध आचरण व नेपाल से रुपया लेनदेन के साक्ष्य मिलने पर लगभग 15 दिन पूर्व निलंबित कर दिया गया था। गिरफ्तार सैफ जवान से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने सैफ जवान के घर से 8.664 किलो गांजा बरामद किया है। रक्सौल थाना पुलिस ने गांधी नगर में कार्रवाई किया है।
बताते चलें की हरसिद्धि थाना के 112 के चालक के तौर पर प्रतिनियुक्त सैफ जवान रामबालक सिंह गांजा का तस्करी करते पकड़ा गया। रक्सौल थाना की पुलिस ने गांधी नगर स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर पैकेट में रखे 8.664 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। हरसिद्धि 112 का चालक रहते सैफ जवान की संदिग्ध भूमिका व नेपाल से रुपया का लेनदेन का साक्ष्य मिलने को लेकर निलंबित कर दिया गया था।
वही हरसिद्धि थाना के गायघाट चौक पर हुए हार्डवेयर व्यवसायी गोली कांड में भी भूमिका की चर्चा जोरों पर थी। एसपी ने सैफ जवान को निलंबित करने के बाद उसपर नजर रखने का निर्देश पुलिस को दिया गया था।
मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट