Bihar News:भड़के दूल्हा ने जयमाल के बाद एकाएक शादी की रस्मों को रोका, जमकर हुआ जूतम पैजार, मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार ,फिर..

Bihar News: बारात में उस वक्त हंगामा मच गया,जब जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा अचानक शादी से इनकार कर बैठा। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ मंडप में इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हे के इस अप्रत्याशित फैसले ने सभी को हैरान कर दिया।

Groom refuses wedding
भड़के दूल्हा ने जयमाल के बाद एकाएक शादी की रस्मों को रोका- फोटो : social Media

Bihar News: बारात में उस वक्त हंगामा मच गया,जब जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा अचानक शादी से इनकार कर बैठा। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ मंडप में इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हे के इस अप्रत्याशित फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। मोतिहारी में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा अचानक शादी से इनकार कर बैठा। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ मंडप में घंटों इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हे के इस अप्रत्याशित फैसले ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा, और फिर कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आया, जिसने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया।

यह घटना नकरदेई थाना क्षेत्र का है।  बेटी की शादी पास के ही एक गांव के युवक के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं, और बारात तय समय पर दुल्हन के घर पहुंची। स्वागत-सत्कार के बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई। दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई।नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव में  जयमाला के समय फोटो सेशन को लेकर उत्पन्न विवाद से शादी का माहौल नोकझोंक में बदल गया। फोटो सेशन के दौरान वर और वधु पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। यह स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान बराती वहां से भाग गए, लेकिन वधु पक्ष ने दूल्हे और उसके कुछ साथियों को पकड़ लिया। दूल्हे ने यह कहते हुए शादी से मना कर दिया कि उसे यह रिश्ता अब स्वीकार्य नहीं है। दूल्हे की इस बात से दुल्हन पक्ष चकित रह गया। दुल्हन, जो अपनी सहेलियों के साथ मंच पर थी, घंटों तक मंडप में दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा और उसके परिवार वाले अपनी बात पर अड़े रहे। माहौल तनावपूर्ण हो गया, और दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई।

दुल्हन के परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की समझाइश  के बाद  मंडप मे दूल्हा पहुंचा। वहां दूल्हे ने शर्त रखी की जबतक उसके परिवार वाले नहीं आते शादी नहीं होगी. फिर मामला थाने पहुंचा। थानेदार ने लड़के के पिता को बुलवाया तब जाकर शादी हो सकी। 

Nsmch

इस बीच दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ विवाह मंडप में दूल्हे का इंतजार करती रही। थानाध्यक्ष  ने बताया कि वर-वधु पक्ष के बीच मुखिया सहित अन्य पंचों द्वारा आपसी सुलह का प्रयास सफल रहा और दोनों पक्ष के बीच देर शाम पुनः वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की कोशिश की। कई घंटों की बातचीत के बाद मामला आपसी सहमति से सुलझ गया।