मोतिहारी में सनसनी: इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का मिला शव

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है और छात्राओं व कॉलेज स्टाफ के बीच सनसन

motihari engineering college girls hostel student body found
फ़ाइल पीक: मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज- फोटो : Reporter

बिहार पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से इस वक्त कि एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान रिमी कुमारी के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी और कॉलेज में ट्रिपल ई (EEE) थर्ड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। इस घटना के बाद से पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है और छात्राओं व कॉलेज प्रशासन के बीच सनसनी फैल गई है।


देर तक बंद था हॉस्टल का कमरा, दरवाजा तोड़ने पर बेहोश मिली छात्रा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल के कमरे का दरवाजा काफी देर से अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पहले तो दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो आखिरकार दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाने पर छात्रा रिमी कुमारी फंदे से लटकी और बेहोशी की हालत में मिली। कॉलेज प्रशासन द्वारा आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हत्या या आत्महत्या? जांच के लिए मौके पर पहुँची FSL की टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुफस्सिल थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और एफएसएल की टीम कमरे से हर छोटे-बड़े वैज्ञानिक साक्ष्य (Scientific Evidence) जुटाने में लग गई है। हालांकि, प्रथम दृष्टया (शुरुआती जांच) में पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


पुलिस ने शुरू की हर एंगल से तफ्तीश, परिवार में मचा कोहराम

मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है कि वे मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद से मुजफ्फरपुर स्थित उनके घर और परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस हॉस्टल की अन्य छात्राओं और कॉलेज स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार