MOTIHARI : मोहब्बत ना तो सरहदें देखती है और न हीं दूरियां देखता है। चंपारण के रहने वाले अमित श्रीवास्तव और फिलिपींस की रहने वाली शर्लिन ने 4 दिन में ही एक दूसरे को दिल दे दिया। प्यार मोहब्बत किया और प्यार मोहब्बत के 3 साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। फिलिपींस से शार्लीन चंपारण पहुंची जहां अमित श्रीवास्तव के माता-पिता से मिली और दोनों परिवारों ने एक दूसरे के साथ होने और लड़की लड़की ने फेरे लेने की कसमें खा ली। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से चंपारण के एक बड़े होटल में की गई। जिसका गवाह समाज के साथ-साथ सभी रिश्तेदार भी बने।
बताया जाता है की एक होटल में अमित श्रीवास्तव और शार्लीन की मुलाकात हुई। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गया। लेकिन उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में काफी समय लगा दिया। करीब एक डेढ़ साल बाद अमित ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और शार्लीन के प्रपोज को स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों अपने परिवार के सहमति लेने में जुट गए और 2024 में दोनों के परिवारों ने एक सूत्र में बंध जाने की इजाजत दे दी। लेकिन शादी ठीक होने के बाद अमित के पिता उमेश श्रीवास्तव का निधन हो गया। इसलिए शादी के कुछ महीनो के लिए टालना पड़ा और अंतत दोनों की शादी हो गई। धूमधाम से तैयारी की गई थी। मोतिहारी के एक बड़े होटल में दुल्हन शादी के लिए पहुंची। उनके पसंद की सभी तैयारियां की गई थी। शर्लिन के पिता मैगनोनिया भी पहुंचे थे और उन्होंने अपने दामाद को और अपनी बेटी को आशीर्वाद भी दिया।
बताया जाता है की शर्लिन चंपारण के चिंतामणपुर गांव के रहने वाले हैं और पिछले 5 सालों से वह दुबई में रहकर पढ़ाई करते थे। जिसके बाद पढ़ाई करने के बाद दुबई में ही एक कंपनी में वह नौकरी करने लगे और होटल में ही उनकी शर्लिन से मुलाकात हुई। दोनों की बात होने लगी और दोनों को प्यार हो गया। प्यार होने के बाद दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला लिया और 3 साल रहने के बाद अपने परिजनों को मनाया और उसके बाद गाजियाबाद ढोल नगाड़े के साथ शादी की। शादी में अमित श्रीवास्तव ने फिलिपींस की चार्जिंग को गले में मंगलसूत्र पहनाया तो शार्लीन ने अमित के गले में वरमाला पहना दिया। शादी से दोनों परिवार काफी खुश है। वहीं अमृत की परिवार वाले विदेशी बहू को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं।
मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट