Bihar Crime : मुंगेर में हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, पुलिस ने पूर्व मुखिया सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bihar Crime : मुंगेर में हथियार लहराना दो युवकों को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूर्व मुखिया सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे
MUNGER : मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत का एक फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में एक युवक हथियार लहराते हुए लगातार फायरिंग करता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो युवक साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक हथियार लहराते हुए लगातार दो राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा युवक उसके साथ खड़ा दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात मय पंचायत के पीरपहाड़ गांव मे बच्चे बच्चे के विवाद ने देखते ही देखते इतना आक्रमण रूप ले लिया कि दो पक्षों के बीचगोली बारी होने लगी। जिसका वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया है और इस मामले मे पूर्व मुखिया सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे पीड़ित पक्ष के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक मे पांच लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट