Bihar News - भारत –नेपाल सीमा से अमेरिकी नागरिक को किया गिरफ्तार, गैरकानूनी तरीके से रह रहा था इंडिया में
Bihar News - भारत नेपाल बार्डर पर एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि वीसा खत्म होने के बाद भी वह भारत में अवैध तरीके से रह रहा था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भारत नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार- फोटो : हिमांशु मिश्रा
Motihari - भारत नेपाल सीमा के रक्सौल में इमिग्रेशन विभाग के द्वारा एक अमेरिकी नागरिक एटान बेन को गिरफ्तार किया है यह अमेरिकी नागरिक गैरकानूनी तरीके से इंडिया में रह रहा था। वहीं इमिग्रेशन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को पकड़कर हरैयाया थाने को इसकी सूचना दी है।
हरैया थाना की पुलिस ने गैर कानूनी रूप से रह रहे अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। भारत नेपाल बॉर्डर के पास रक्सौल इमिग्रेशन विभाग के द्वारा जांच किया गया तो पता चला कि अमेरिका के नागरिक रूप ब्राज़ीनिया प्रदेश का निवासी है। उसके पास इंडिया में रहने का कोई वैध प्रमाण नही था।
वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका का नागरिक में रह रहा था। वही पुलिस ने पूरी पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।
रिपोर्ट - हिमांशु मिश्रा
Editor's Picks