Bihar News : मुंगेर में दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, वीडियो जारी कर कहा— 'अपनी मर्जी से आई हूं, अब पति के साथ नहीं रहना'

Bihar News : मुंगेर में दो बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार हो गयी. इसके बाद वीडियो जारी कर कहा की वह अपनी मर्जी से आई है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
महिला प्रेमी संग फरार - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले में दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गयी। इसके बाद महिला ने वीडियो वायरल कर कहा की मैं  अपनी मर्जी से अपने प्रेमी विशाल के साथ आई हूं। अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हूँ। इसमें मेरे या विशाल के परिवार के साथ कुछ हुआ तो इसका सारा जिम्मेदार मेरा पति और उसका परिवार होग। वहीं महिला के पति पवन ने बताया कि 27 मार्च की रात वो घर से मोहल्ले के ही रहनेवाली विशाल नाम के युवक के साथ निकली है। जिसको लेकर उसने खड़गपुर थाना में मामला भी दर्ज करवाया है।

पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी अजीमगंज निवासी पवन कुमार की शादी नया राम नगर थाना क्षेत्र के मिल्की चक के शिवानी कुमारी से वर्ष 2017 में धूमधाम से शादी हुई थी। 10 साल में दोनों को दो संतान भी हुए। पर इस बीच पति पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं रहे। पूर्व में भी पत्नी शिवानी के द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया था। इधर पति से रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण पति के मोहल्ले के ही एक युवक विशाल के कंधे का सहारा शिवानी को मिल गया। जो धीरे धीरे प्यार में जीने मरने की कसम तक खा लिया। इस बात का पता पति को भी चला तो उसने अपनी पत्नी को समझाया भी।   पर जब दिमाग में इश्क का भूत सवार होता है तो अच्छा बुरा कुछ सुझाई नहीं देता है। 

शिवानी बड़ा कदम उठाते हुए बीते 27 मार्च कि रात अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब 28 मार्च की सुबह पति पवन को इस बात की जानकारी हुई तो उसने खड़गपुर थाना में मामला भी दर्ज करवाया। इस बीच शिवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमे वह कहते दिख रही कि वह अपने पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती है। इस कारण वह अपने मर्जी से दो बच्चों को छोड़ विशाल के साथ आई है। इसमें विशाल और उसके परिवार को कुछ मालूम नहीं है। इसलिए अगर उसके परिवार और विशाल के परिवार को कुछ होता है तो इसकी सारी जबावदेही उसका पति पवन और पवन के परिवार होगा। 

वहीं इस मामले में पवन ने बताया कि उसकी पत्नी का इधर 15 से 20 दिन पहले विशाल के साथ रिश्ते का पता चला तो उसमें अपनी पत्नी शिवानी को समझाया भी था। पर वह किसी की नहीं सुनी और उसने बड़ा कदम उठाते हुए अपने प्रेमी विशाल के साथ फरार हो गई। जिसको लेकर उसने मामला भी दर्ज करवाया है। वहीं अब यह वाकया पूरे मोहल्ले के लिय चर्चा का विषय बना हुआ है।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट