Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार

Bihar News : मुंगेर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवतियों के अपने प्रेमियों के साथ घर छोड़कर शादी करने की बात सामने आई है। वीडियो के जरिए इन युवतियों ने अपनी मर्जी से शादी करने का दावा किया है

Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शाद
घर से भागी युवतियां - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रेम प्रसंग के चलते तीन युवतियों के घर छोड़कर शादी करने के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं ने परिवार और समाज दोनों स्तरों पर एक बार फिर गंभीर चर्चा और बहस को तेज कर दिया है। सामने आए वीडियो में बरियारपुर की प्रीति कुमारी, मुंगेर की शिवानी कुमारी और हरिणमार क्षेत्र की मधु कुमारी ने अपनी मर्जी से शादी करने का दावा किया है। उन्होंने परिजनों से अपील की है कि वे उन्हें और उनके पतियों को परेशान न करें तथा तलाश न करें।

इस तरह के लगातार सामने आ रहे मामलों से अभिभावकों की चिंता काफी बढ़ गई है। माता-पिता को इस बात का डर सता रहा है कि युवा भावनाओं में बहकर अपने भविष्य से जुड़ा कोई जल्दबाजी या गलत फैसला न ले बैठें।

हालांकि, इन सभी मामलों में युवतियों की सही उम्र, स्वतंत्र सहमति और शादी से जुड़े अन्य कानूनी तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। कानून के दायरे और प्रावधानों का पालन करना ऐसे मामलों में बेहद अहम माना जाता है।

फिलहाल इस सामाजिक स्थिति के बीच यह बेहद जरूरी है कि युवाओं और अभिभावकों के बीच खुला संवाद बना रहे। इससे भावनात्मक फैसलों के साथ-साथ युवाओं के सुरक्षित भविष्य और कानूनी पहलुओं का भी पूरा ध्यान रखा जा सके। 

इम्तियाज़ की रिपोर्ट