Bihar Crime : मुंगेर में पुलिस पर हमला करने के आरोप में मुखिया प...
Bihar Crime : पुलिस मुख्यालय के सख्ती के बाद पुलिस टीम पर हमला करनेवाले अभियुक्तों पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस ने मुखिया पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

MUNGER : पुलिस पर हमला किए जाने को लेकर पुलिस मुख्यालय अब बहुत सख्त हो गया है। जिसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में ऐसे मामलों मे पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। ताजा मामला में मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ पुलिस ने मय पंचायत के मुखिया पति विकास यादव के अलावा स्थानीय निवासी फरार वारंटी झुनझुन यादव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार मुखिया पति पर 10 माह पूर्व वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने का आरोप था। आरोपी को छुड़ाने के दौरान मुखिया पति सहित अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला किया था। इस मामले में पुलिस के आवेदन पर चार आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
बताते चलें की डीजीपी बनने के बाद विनय कुमार ने सभी जिलों के एसपी को पुलिस पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निबटने का निर्देश दिया था। कहा की पुलिस पर हमले में शामिल लोगों की जिलास्तर पर सूची बनाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके अलावा सभी जिलों की पुलिस को छापेमारी या अन्य कार्रवाई के समय पर्याप्त दल-बल के साथ जाने का निर्देश दिया गया था।
मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट