Bihar Crime: पति की दूसरी शादी के आरोप में बीबी का शोरूम में हंगामा, पत्नी ने तोड़ा शीशे का गेट और फर्नीचर, शहर में सनसनी
Bihar Crime: एक ऑटो मोबाइल शोरूम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक पहुंचकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया...
Bihar Crime: एक ऑटो मोबाइल शोरूम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक पहुंचकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया मुंगेर शहर के घोषी टोला स्थित एक ऑटो मोबाइल शोरूम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक पहुंचकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा शोरूम रणक्षेत्र में बदल गया। महिला ने गुस्से में शोरूम का शीशे का गेट तोड़ डाला और अंदर रखी टेबल-कुर्सियों समेत कई सामानों को नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और लोग तमाशबीन बने रहे।
बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाली महिला शोरूम ऑनर की पत्नी उर्वशी कुमारी हैं। पूरे विवाद की जड़ पति पर दूसरी शादी और प्रताड़ना के आरोप बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला काफी गुस्से में शोरूम पहुंची और देखते ही देखते तोड़फोड़ शुरू कर दी।
तोड़फोड़ के दौरान शीशे के टुकड़े महिला के हाथ और शरीर में लग गए, जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि महिला के हाथों से लगातार खून बह रहा था और पूरा शोरूम टूटे शीशों से बिखरा पड़ा था।
घायल उर्वशी कुमारी ने अपने पति सुनील कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में उनकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उन्हें पत्नी का सम्मान और अधिकार नहीं मिला। महिला का आरोप है कि उनके पति का दूसरी महिला से प्रेम संबंध था और बाद में उसने दूसरी शादी भी कर ली।
उर्वशी ने यह भी कहा कि प्रताड़ना से तंग आकर वह पहले भी कासिम बाजार थाना में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं दिनदहाड़े शोरूम में हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे की चर्चा पूरे मुंगेर शहर में बनी हुई है।
रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान