Bihar News : मुजफ्फरपुर में 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Bihar News : ‘मुजफ्फरपुर परिवार’ के बैनर तले युवाओं ने 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकल
मुजफ्फरपुर में तिरगा यात्रा - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में राष्ट्रभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। ‘मुजफ्फरपुर परिवार’ के बैनर तले युवाओं ने 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति के गीतों और ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’ के नारों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत अखाड़ाघाट-सिकंदरपुर रोड से हुई। सैकड़ों युवा विशाल तिरंगा थामकर सरैयागंज टावर, बाबा गरीबनाथ मंदिर, हरिसभा चौक, कल्याणी और अघोरिया बाजार रोड होते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग अपने घरों की छतों और खिड़कियों से 1100 फीट लंबे तिरंगे को देखने पहुंचे।

इस वर्ष तिरंगा यात्रा की खासियत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर तैयार की गई विशेष झांकी रही। झांकी के जरिए भारतीय सेना की वीरता, अदम्य साहस और देश की सुरक्षा के लिए जवानों के बलिदान को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई गई। झांकी में पटना का गोलघर, भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि और विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के मॉडल शामिल किए गए।

‘मुजफ्फरपुर परिवार’ के संरक्षक आकाश कुमार सहनी ने बताया कि पिछले सात वर्षों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल करीब 1100 फीट लंबा तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहता है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति जिम्मेदारी और गौरव की भावना को मजबूत करना है। उनका संदेश है कि देश सबसे पहले है—देशभक्ति के आगे जाति और दल की कोई जगह नहीं है।

मणिभूषण की रिपोर्ट