Bihar News : मुजफ्फरपुर में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से विदेशी शराब की बड़ी खेप किया जब्त, चालक को मौके से किया गिरफ्तार

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पिकअप

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने होली से पहले शराब कारोबार के खिलाफ एक बार फिर बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एक पिकअप से लाखों रुपए मूल्य के विदेशी शराब के साथ पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब कारोबार करने वाले कारोबारियों को साफ संदेश दे दिया है की होली पर्व के दौरान उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। 

दरअसल गायघाट थाना अध्यक्ष राजा सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की कुछ शराब कारोबारी के द्वारा दरभंगा के तरफ से एक पिकअप पर विदेशी शराब की बड़ी खेप को लोड कर होली में खपाने के लिए मुजफ्फरपुर के तरफ लाया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही गायघाट थाना अध्यक्ष राजा सिंह ने पूरे मामले से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थाना क्षेत्र के जारंग चौक के समीप दरभंगा मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। जहां एक संदिग्ध पिकअप को जांच के लिए रोका गया। 

जब पिकअप की तलाशी ली गई तो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया गया। इसके बाद मौके से ही पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पिकअप चालक से पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी हुई है कि शराब की खेप कहां से चली थी और इस शराब की खेप को कहां डिलीवर होना था। 

पूरे मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना की पुलिस के द्वारा एक पिकअप से तकरीबन 744 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया है। मौके से पिकअप चालक को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 

मणिभूषण की रिपोर्ट