bihar police - शोभायात्रा में असमाजिक तत्वों ने की पुलिस पर की पत्थरबाजी, थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल, इलाके में तनाव का माहौल

bihar police - शोभायात्रा के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

bihar police - शोभायात्रा में असमाजिक तत्वों ने की पुलिस पर

Patna - खबर मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है। जहां महावीरी झंडा निकालने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इसी दौरान बदमाशों ने एक घर में आग लगा दी। इस दौरान लोगों को समझाने के लिए पहुंची पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। असामजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें थाना प्रभारी राधे श्याम सहित दरोगा घायल हुए हैं। फिलहाल, पूरी स्थिति को पुलिस नियंत्रित करने में जुटी  है। 

घटना थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव की है। शोभायात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने छतों से पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे एक थाना प्रभारी, चार-पांच पुलिसकर्मी और कुछ स्थानीय लोग चोटिल हुए। वीडियोग्राफी के जरिए आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे। शांति व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। एसएसपी सुशील कुमार और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर खुद मौके पर पहुंचे हैं।

एसएसपी सुशील कुमार ने कहा है कि जुलूस निकाला गया था। इसमें छत से उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की है। इसमें थानाप्रभारी को भी चोट लगी है। उनका प्राथमिकी उपचार हुआ है।

एसएसपी ने कहा है कि जुलूस के साथ में ही फोर्स थी। आसपास के थाने और ग्रामीण एसपी व मैं यहां पर पहुंचा हूं। अभी स्थिति नॉर्मल है। इसमें जो भी संलिप्त है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी के अलावा एक पुलिसकर्मी को चोट लगी है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। लेकिन, फिलहाल सभी ठीक है।

गांव में तनाव का माहौल

गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - मणिभूषण शर्मा