Bihar Sport News : मुजफ्फरपुर में बिहार स्टेट एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ शानदार आगाज, 27 अगस्त तक जुटेंगे राज्यभर के मुक्केबाज

Bihar Sport News : मुजफ्फरपुर स्थित तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रांगण में मंगलवार को राज्यस्तरीय 'बिहार स्टेट एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप' का भव्य शुभारंभ हुआ......पढ़िए आगे

Bihar Sport News : मुजफ्फरपुर में बिहार स्टेट एमेच्योर बॉक्स
बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ आगाज- फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मुजफ्फरपुर में मंगलवार को बिहार स्टेट एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री रमा निषाद एवं दीपक प्रकाश सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर बिहार एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट एवं चैंपियनशिप आयोजन समिति के चेयरमैन धीरज कुमार पांडे, बिहार एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हिमांशु दुबे, मुजफ्फरपुर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना ठाकुर एवं मुजफ्फरपुर की महापौर निर्मला साहू, राजेश पांडेय राजू, किसलय किशोर, अभय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का वातावरण बना दिया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से प्रतिभावान बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है।

बिहार स्टेट एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 27 अगस्त तक तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आयोजित होगी। 27 अगस्त को विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य बिहार में बॉक्सिंग को और अधिक मजबूती प्रदान करना तथा राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।