Bihar News: बिहार में नेपाली युवक फर्जी TTE बनकर कर रहा था वसूली, रेल पुलिस ने दबोचा

Bihar News: बिहार में नेपाली युवक फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहा था। आरोपी को समस्तीपुर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फर्जी TTE
फर्जी TTE गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां साबरमती एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई बनकर एक नेपाली युवक वसूली कर रहा था। जिसे जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली 19166 साबरमती एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक फर्जी टीटी को पकड़ा गया।

फर्जी टीटीई गिरफ्तार 

आरोपी की पहचान श्रवण कुमार कापड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल के धनुषा का रहने वाला बताया जा रहा है। ट्रेन में जांच के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे पकड़कर जीआरपी समस्तीपुर को सौंप दिया गया। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

जांच में जुटी पुलिस 

फर्जी टीटी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले हेड टिकट परीक्षक सोमनाथ राय को मंडल रेल प्रबंधक की ओर से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है। फर्जी टीटीई यात्रियों को डरा कर उससे वसूली कर रहा था फिलहाल पुलिस आगे जांच में जुटी है।