Bihar News : मुजफ्फरपुर में बागमती का कहर, बेनीबाद थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, जप्त गाड़ियां डूबीं, इलाके में मंडराया खतरा

Bihar News : मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बागमती नदी भी इन दिनों कहर बरपा रही है। अब बागमती नदी का पानी गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना परिसर में घुस गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बागमती का कहर, बेनीबाद थाना परिस
बाढ़ का कहर - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : नेपाल और बिहार के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब उत्तर बिहार की नदियों में साफ दिखने लगा है। मुजफ्फरपुर जिले से होकर गुजरने वाली बागमती नदी इन दिनों उफान पर है और इसका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ताजा स्थिति यह है कि बागमती नदी का पानी गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना परिसर में प्रवेश कर गया है, जिससे पुलिस प्रशासन समेत स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

बागमती नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से मुजफ्फरपुर के गायघाट सहित कई निचले प्रखंडों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। निचले इलाकों में पानी बहुत तेजी से फैल रहा है। बेनीबाद थाना परिसर में पानी घुसने के कारण वहां विभिन्न मामलों में जप्त कर रखे गए वाहन पानी में पूरी तरह डूबने लगे हैं। पुलिसकर्मियों को रोजमर्रा के कार्यों के संपादन और परिसर में आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के अनुसार, यदि बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का यही सिलसिला जारी रहा और पानी का स्तर थोड़ा और ऊपर उठा, तो थाने के मुख्य भवनों के साथ-साथ आसपास की घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। 

पानी के तेज बहाव को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोग अब ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने की सोच रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मणिभूषण की रिपोर्ट