Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस ने नकली गोगो सिगरेट बनाने का किया खुलासा, 90 बोरा नकली सिगरेट और कच्चा माल किया जब्त, दो पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस ने 90 बोरे में रखी भारी मात्रा में नकली गोगो सिगरेट के साथ निर्माण में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस ने नकली गोगो सिगरेट बनाने का क
नकली सिगरेट का पर्दाफाश - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हरपुर गणेश गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर कथित तौर पर नकली गोगो सिगरेट के निर्माण और आपूर्ति से जुड़े ठिकाने का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक घर से बोरे और कार्टन में रखी भारी मात्रा में नकली गोगो सिगरेट के साथ सिगरेट निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया है।

मामले में पुलिस ने गांव के रविंद्र कुमार और दरियापुर गांव के अमन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गोगो ब्रांड कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश कुमार की ओर से नकली सिगरेट के निर्माण और बिक्री को लेकर लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने कंपनी प्रतिनिधि के साथ बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 90 बोरे और दर्जनों कार्टन में रखी नकली गोगो सिगरेट तथा बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया।

डीसीपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कंपनी की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नामजद आरोपी कथित तौर पर पिछले कई वर्षों से जाली गोगो सिगरेट के निर्माण से जुड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार, गांव के ही दो दर्जन से अधिक घरों में कच्चा माल पहुंचाया जाता था। वहां सिगरेट तैयार करने के बाद उसे मुख्य ठिकाने पर वापस लाया जाता था। इसके बाद तैयार सिगरेट की अलग-अलग जगहों पर आपूर्ति किए जाने की आशंका है।

पुलिस को मिली सूचना के बाद की गई कार्रवाई में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार से और कितने लोग जुड़े हैं और तैयार नकली सिगरेट की आपूर्ति किन-किन इलाकों में की जाती थी। फरार दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

मणिभूषण की रिपोर्ट