Bihar News: ट्रेनों में खौफ का बाबा गैंग ध्वस्त, मुजफ्फरपुर रेल पुलिस का बड़ा एक्शन,5 शातिर गिरफ्तार, 5 लाख का सोना बरामद

Bihar News: रेल यात्रियों के लिए खौफ का पर्याय बन चुका कुख्यात बाबा गिरोह आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया।

Muzaffarpur Rail Police Bust Baba Gang 5 Arrested
ट्रेनों में खौफ का बाबा गैंग ध्वस्त- फोटो : reporter

Bihar News: रेल यात्रियों के लिए खौफ का पर्याय बन चुका कुख्यात बाबा गिरोह आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की विशेष टीम ने ट्रेनों में चोरी और लूटपाट करने वाले इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इनके पास से करीब 32.74 ग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

रेल एसपी वीणा कुमारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह पूरा मामला 10 मई की रात का है, जब सीतामढ़ी से हावड़ा जा रही स्पेशल ट्रेन 03044 में एस-6 बोगी में सफर कर रहे दरभंगा निवासी दिलखुश झा के परिवार को निशाना बनाया गया था। यात्रियों का सामान चोरी कर गिरोह समस्तीपुर स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीतामढ़ी से हावड़ा रूट तक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और समस्तीपुर स्टेशन के मोबाइल डंप डेटा की तकनीकी जांच शुरू की। इसी डिजिटल ट्रेल ने पूरे गिरोह तक पुलिस को पहुंचा दिया।

कार्रवाई के दौरान वैशाली के लक्ष्मण तिवारी उर्फ बाबा, संतोष उर्फ श्रवण, छोटू कुमार समेत कुल 5 बदमाशों को दबोचा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी का सोना पटना के पुनपुन इलाके के एक ज्वेलर्स को बेचा गया था, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर जीआरपी को सौंप दिया।इस पूरे ऑपरेशन में समस्तीपुर, दरभंगा, हाजीपुर और मुगलसराय रेल पुलिस के साथ तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही। जांच एजेंसियां अब इस गिरोह के पुराने मामलों और इसके व्यापक नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई हैं।

रेल पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद यात्रियों में राहत की सांस है, जबकि अपराधियों में दहशत फैल गई है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा