Bihar Road Accident: NH-27 पर रफ्तार का कहर, साले-बहनोई की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को मातम में डुबो दिया।

NH 27 Crash in Muzaffarpur Kills Brother in Law Duo One Hurt
साले-बहनोई की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को मातम में डुबो दिया। मीनापुर प्रखंड के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-मोतिहारी मुख्य मार्ग NH-27 पर ललन ढाबा के समीप एक बाइक की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बताया जा रहा है कि तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर कांटी से मोतीपुर की तरफ जा रहे थे। ललन ढाबा के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और इसी दौरान एक अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही पानापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक का सुराग लगाने में जुटी है।

मृतकों की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र निवासी रूपेश कुमार और कांटी थाना क्षेत्र निवासी विपिन पासवान के रूप में हुई है। घायल की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के गौतम कुमार के तौर पर हुई है। बताया गया कि रूपेश कुमार और विपिन पासवान रिश्ते में साला और बहनोई थे।दोनों की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।