किशोरी से छेड़खानी व वीडियो वायरल मामले मे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी को दबोचा

मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी और वीडियो वायरल मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को धर दबोचा है। वहीं अन्य की तलाश में जुटी है....

किशोरी से छेड़खानी व वीडियो वायरल मामले मे पुलिस की त्वरित क
किशोरी से छेड़खानी व वीडियो वायरल मामले में दो आरोपी गिरफ्तार- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़े चीनी मिल के समीप से एक किशोरी के साथ जबरदस्ती व छेड़खानी का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया था। घटना के दौरान कुछ अन्य युवकों के मौके पर पहुंच जाने के कारण किशोरी सुरक्षित बच सकी। हालांकि, बदमाशों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर बनी टीम 

वीडियो वायरल होने और मामला संज्ञान में आते ही मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने तत्काल एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी को त्वरित जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


24 घंटे के भीतर 2 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल दो मुख्य आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।


एसडीपीओ वेस्ट-1 का आधिकारिक बयान 

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया और त्वरित छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


मणिभूषण की रिपोर्ट