Bihar News: सरेराह शर्मसार करने वाली हरकत, दरोगा का डंडा पड़ा भारी, बाइक पर प्रेमिका के साथ अश्लीलता करते पकड़ा गया विशेष समुदाय का युवक, पुलिसिया फटकार के बाद छोड़े गए

Bihar News:सड़क पर एक बाइक पर सवार दो युवक और पीछे बैठी एक नाबालिग युवती कथित तौर पर अश्लील हरकतें करते दिखे।....

Muzaffarpur Public Obscenity Busted Cop s Baton Stops Bike S
बाइक पर प्रेमिका के साथ अश्लीलता करते पकड़ा गया विशेष समुदाय का युवक- फोटो : reporter, X

Bihar News: सीमावर्ती इलाकों में अक्सर थाना-सीमा की दुहाई देकर पुलिस कार्रवाई से बचती दिखती है, लेकिन मुजफ्फरपुर में एक दरोगा की बेपरवाह मगर सख्त कार्यशैली इन दिनों चर्चा में है। न सीमा रेखा की परवाह, न बहानेबाज़ी सरेआम कानून और शालीनता को ठेंगा दिखाने वालों पर दरोगा जी ने तुरंत ब्रेक लगा दिया।

मामला मुजफ्फरपुर जिले के एक थाना क्षेत्र का है। मंगलवार दोपहर सड़क पर एक बाइक पर सवार दो युवक और पीछे बैठी एक नाबालिग युवती कथित तौर पर अश्लील हरकतें करते दिखे। राहगीरों की नजरें चुराने की कोशिश बेकार गई क्योंकि उसी वक्त ग्रामीण इलाके से गुजर रहे एक दरोगा की नजर बाइक पर पड़ी। बिना देर किए दरोगा जी ने बाइक रोक ली और शुरू हो गई कड़ी पूछताछ।

पहले तो युवक और नाबालिग युवती ने घुमाने-बचाने की कोशिश की। रिश्तों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, लेकिन दरोगा जी के पुलिसिया तेवर के आगे चालें नाकाम रहीं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और मुलाकातें बढ़ती चली गईं। पकड़े गए युवक ने विशेष समुमाद का बताते हुए खुद को करजा थाना क्षेत्र का बताया, जबकि नाबालिग युवती मनियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली निकली।

दरोगा ने नाबालिग की सुरक्षा और सार्वजनिक शालीनता के पहलू पर कड़ी फटकार लगाई। हरकतों से यह साफ हो गया कि मामला किसी निर्दोष रिश्ते का नहीं, बल्कि प्रेम-प्रसंग का था वह भी सरेआम सड़क पर। सख्त हिदायत दी गई कि आगे से ऐसी गलती दोहराई गई तो कानूनी शिकंजा कसना तय है। चेतावनी के बाद तीनों को छोड़ दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में चर्चा रही कि पुलिस की ऐसी तत्काल और संतुलित कार्रवाई सराहनीय है जहां कानून का संदेश भी गया और नाबालिग की हिफाजत भी सुनिश्चित हुई। हालांकि, इस मामले ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा किया है ऑनलाइन दोस्ती के नाम पर पहचान छुपाकर संबंध बनाना समाज के लिए कितना खतरनाक हो सकता है?

अंत में, यही नसीहत ऑनलाइन प्रेम के चक्कर में न अपनी इज्जत, न भविष्य दांव पर लगाएं। सतर्क रहें, कानून का सम्मान करें, और ऐसी राहों से दूर रहें जो आपको घर लौटने का रास्ता भी न दिखाएं।

रिपोर्ट- मनी भूषण शर्मा