Bhagalpur news: भागलपुर के तेलघी गांव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिता को दी श्रद्धांजलि
Bhagalpur news: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर के तेलघी गांव पहुंचे और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिता स्वर्गीय डॉ. के.एन. सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।
Bhagalpur news: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिता स्वर्गीय डॉ. के.एन. सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल स्थित तेलघी गांव पहुंचे और कुमार शैलेन्द्र के आवास पर दिवंगत डॉ. के.एन. सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, पूर्व विधायक आलोक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और कुमार शैलेन्द्र के परिजन भी उपस्थित थे।
भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट