Bihar News : मुजफ्फरपुर के निजी होटल में फंदे से लटका मिला बेगूसराय की महिला का शव, इलाके में मची अफरा-तफरी

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरसही चौक स्थित एक निजी होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कमरे के अंदर एक महिला का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर के निजी होटल में फंदे से लटका मिला ब
महिला का मिला शव - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब होटल में ठहरी बेगूसराय के एक महिला का शव फंदे से झूलता हुआ लोगों ने देखा। जिसके बाद लोगों के बीच कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जिसके बाद होटल प्रबंधन के द्वारा पूरे मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुला कर होटल के रूम से तमाम तरह के साक्ष्य को एकत्रित किया जा रहा है। 

झूलता मिला शव 

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक पर स्थित एक निजी होटल का है बताया जा रहा है की बेगूसराय के तेघड़ा की रहने वाली निगम कुमारी कल से ही इस निजी होटल में ठहरी हुई थी और आज जब चेक आउट करने का समय आया तो होटल के स्टाफ के द्वारा उन्हें फोन किया गया। लेकिन उनके रूम से जब कोई जवाब नहीं मिला तो फिर स्टाफ रूम के पास पहुंचा और आवाज लगाई। बावजूद रूम के अंदर से ना तो कोई जवाब मिला और ना ही किसी तरह की कोई हलचल मिली। जिसके बाद होटल प्रबंधन को किसी अनहोनी की आशंका हुई। वही जब रूम के गेट को खोल कर देखा गया तो रूम के अंदर फंदे से झूलता हुआ महिला निगम कुमारी का शव दिखा। जिसके बाद पूरे मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई। वही मामले की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर रूम के अंदर से तमाम साक्ष्य को एकत्रित किया जा रहा है। वही मामले की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

मृतक महिला का भैसुर प्रभात कुमार ने कहा

वहीं मृतक महिला निगम कुमारी के पति के बड़े भाई प्रभात कुमार के द्वारा बताया गया कि मृतक निगम कुमारी से उसकी भाई की शादी 2014 में हुई थी और मृतक महिला के दो बच्चे थे। बावजूद महिला अपने पति और दोनों बच्चे को छोड़ अहमदाबाद में रहकर रियल एस्टेट का काम करती थी। शनिवार को वह अपने ससुराल पहुंची थी और फिर किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हुआ। जिसके बाद वह घर से निकल गई थी और आज पता चला कि मुजफ्फरपुर के निजी होटल में फंदे से झूलता हुआ उसका शव बरामद हुआ है। वही उनके द्वारा बताया गया कि महिला डिप्रेशन का शिकार थी और डिप्रेशन का वह दवा भी लेती थी। 

मामले में सदर थाना प्रभारी ने कहा

मामले में सदर थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि आज सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के गोबरसही में स्थित एक निजी होटल में एक महिला द्वारा सुसाइड कर लिया गया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाकर रूम के अंदर से तमाम साक्ष्य को एकत्रित किया जा रहा है। फिलहाल सुसाइड करने का क्या कुछ कारण है। इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। मामले की जांच की जा रही है। इन तमाम बातों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ अहमदाबाद में रह कर काम करती थी और जब परिजनों से विवाद हुआ तो फिर वह मुजफ्फरपुर के निजी होटल में क्या कर रही थी। मुजफ्फरपुर के निजी होटल में आकर उसके द्वारा सुसाइड क्यों किया गया तो कई सारे सवाल इस सुसाइड के पीछे देखने को मिला है जो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पायेगा। फिलहाल इस पूरे सुसाइड मामले को लेकर लोगों के बीच कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मणिभूषण की रिपोर्ट