Bihar News: बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते कृषि पदाधिकारी व ड्राइवर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी ने 50 हजार रिश्वत लेते हुए कृषि पदाधिकारी और उसके ड्राइवर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। निगरानी आए दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

निगरानी कार्रवाई
50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) कार्यालय में एक परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी हिमांशु कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर अपने ड्राइवर रामबाबू राय के माध्यम से खाद दुकान की जांच के नाम पर लाइसेंस रद्द करने का भय दिखाकर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

50 हजार रिश्वत लेते कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद SVU ने सूचना का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद और पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान 17 फरवरी 2026 को हिमांशु कुमार और उनके ड्राइवर रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में SVU थाना कांड संख्या 6/26, दिनांक 17.02.26 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट