Bihar News : बिहारशरीफ के कमल मंदिर मोहल्ले में भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, 3 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Bihar News : बिहारशरीफ के निचली किला गढ़पर स्थित कमल मंदिर मोहल्ले में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में विजयदशमी का पर्व संपन्न हुआ।
NALANDA : जिले के निचली किला गढ़पर स्थित कमल मंदिर मोहल्ले गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में विजयदशमी संपन्न होने के उपलक्ष्य में स्थानीय युवाओं के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा में करीब 3 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को लेकर मोहल्ले में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन में स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था में सहयोग किया।
आयोजक पृथ्वीराज चौहान, बिट्टू कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दिन में माता के भंडारे का आयोजन किया गया, जबकि शाम में भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में कोलकाता से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान माता के भक्ति गीतों और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया जाएगा। कलाकारों की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।
उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता से सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है। इसी उद्देश्य से स्थानीय युवाओं के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर अजीत कुमार सिन्हा, पवन कुमार, पृथ्वीराज चौहान, सोनू यादव, संतोष कुमार और अमन यादव सुमित मोहल्ले के युवकों ने सहयोग किया।
राज की रिपोर्ट