Bihar Politics: अनंत सिंह का हिलसा में बाहुबली अंदाज! JCB से बरसे फूल, जन सुराज प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Bihar Politics: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। ...

Anant Singh
अनंत सिंह का बाहुबली अंदाज- फोटो : reporter

Bihar Politics:  बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार के पक्ष में वोट मांगने नालंदा जिले के हिलसा पहुंचे। यहां उनके आगमन पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने ऐसा जोरदार स्वागत किया कि इलाके में चुनावी माहौल और गरमा गया। बलभद्र सराय, हिलसा मुख्य बाजार और खाकी बाबा चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अपने नेता का अभिनंदन किया। इस दौरान जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

JCB से फूलों की बारिश, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

अनंत सिंह के हिलसा पहुंचते ही समर्थकों में जोश और जुनून देखने को मिला। स्वागत के लिए जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। सबसे ज्यादा चर्चा जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर किए गए स्वागत की रही। सड़क पर जुटे समर्थकों के बीच अपने नेता के प्रति उत्साह साफ नजर आया।बलभद्र सराय से लेकर हिलसा मुख्य बाजार और खाकी बाबा चौक के आसपास स्वागत के दौरान चुनावी माहौल बना रहा। अनंत सिंह के दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

अनुज कुमार के समर्थन में मांग रहे वोट

अनंत सिंह का यह दौरा एमएलसी चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में वोट मांगने हिलसा पहुंचे थे। चुनावी अभियान के दौरान नेताओं और समर्थकों की सक्रियता बढ़ने से राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आई है।अनंत सिंह के इस दौरे से इलाके में एमएलसी चुनाव की चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, उनके दौरे से प्रत्याशी को कितना चुनावी फायदा मिलेगा, यह मतदान के नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगा।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय