ठनका गिरने से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को मंत्री श्रवण कुमार ने सौंपा सहायता राशि का चेक, कहा-आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सरकार संकल्पित

ठनका गिरने से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को मंत्री श्रवण कुमार
पीड़ित परिवार को मंत्री श्रवण कुमार ने सौंपा सहायता राशि का चेक- फोटो : राज

Nalanda : जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पचौरी के जोरारपुर गांव निवासी स्वर्गीय आनंदी प्रसाद की वज्रपात से हुई असमय मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।


प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद रीना यादव ने संयुक्त रूप से मृतक की आश्रित पत्नी सुनीता कुमारी को सहायता राशि का चेक सौंपा।


मंत्री श्रवण कुमार का बयान

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और धैर्य रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा यह कहते थे कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का होता है। सरकार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परिवार को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरी सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।


न्याय के साथ विकास का संकल्प

मंत्री ने कहा कि 'न्याय के साथ विकास' के संकल्प को साकार करते हुए बिहार सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है।


गणमान्य लोगों की मौजूदगी

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, युगल किशोर, मुखिया विश्वास सिंह, सकलदीप प्रसाद, जीतन चौहान, मुन्ना पासवान, गुलशन कुशवाहा, बिट्टू कुशवाहा, पुष्प राज सिंह, छोटू कुमार, रंजीत सिंह, संजय राम, संजय प्रसाद कुशवाहा, उदय प्रसाद, टुन्नी कुशवाहा, मनोज यादव, सन्नी कुशवाहा, मिंटू कुशवाहा सहित कई अन्य समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


राज की रिपोर्ट