नालंदा में स्वच्छता अभियान और विकास कार्यों का सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण, पटना स्नातक सीट पर एनडीए प्रत्याशी की जीत का किया दावा

नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने रविवार को 'मिशन स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नगर निगम द्वारा आशानगर छठ घाट पर विशेष सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान पटना स्नातक सीट को लेकर किये गये सवाल पर उन्होने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत का दावा

नालंदा में स्वच्छता अभियान और विकास कार्यों का सांसद कौशलेंद
सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने पटना स्नातक सीट पर एनडीए प्रत्याशी की जीत का किया दावा- फोटो : राज

Nalanda : 'मिशन स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत रविवार को बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा आशानगर छठ घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, नगर आयुक्त कृत्यानंद कुमार और बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने खुद हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। 


इंद्रधनुषी पुल का निरीक्षण

स्वच्छता अभियान के पश्चात सांसद कौशलेंद्र कुमार और नगर आयुक्त ने सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर के सामने चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। 'मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना' के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस इंद्रधनुषी पुल के निर्माण की प्रगति का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। 


पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव पर बयान

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जेडीयू के बागी तेवर अपनाने वाले नेता को कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बुद्धिजीवियों का चुनाव है कोई आम चुनाव नहीं है, इसलिए उन्हें समय रहते इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। 


सांसद ने चेतावनी दी कि यदि वे अपने रुख में बदलाव नहीं करते हैं, तो पार्टी के निर्णय के अनुसार उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा नीरज कुमार को एनडीए का समर्थित प्रत्याशी घोषित कर सिंबल दिए जाने के बाद, पूरा एनडीए गठबंधन उनके साथ है और उनकी जीत पूरी तरह सुनिश्चित है। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान करने वाले को ही मान-सम्मान प्राप्त होता है। 


राज की रिपोर्ट