Bihar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर ज़हर देकर हत्या का आरोप

Bihar Crime: एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।....

Nalanda Married woman dies under suspicious circumstances
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत- फोटो : reporter

Bihar Crime: एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के नोनिया बीघा गांव निवासी राकेश यादव की 22 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है।

 नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के नौघड़ा गांव में शुक्रवार को परिजनों का आरोप है कि राकेश यादव अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और उसका किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि राकेश मुन्नी देवी के साथ मारपीट और प्रताड़ना भी करता था।

परिजनों के मुताबिक गुरुवार की रात आरोपी पति ने सुनियोजित तरीके से मुन्नी को ज़हर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय