Bihar News : नालंदा पुलिस ने मिनी ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, मौके से दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने मिनी ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा पुलिस ने मिनी ट्रक पर लोड विदेशी शराब की
विदेशी शराब बरामद - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के तेलमर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के मामले में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद की है। डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 13 मार्च की देर शाम तेलमर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक उजले रंग का टाटा 407 मिनी ट्रक में विदेशी शराब लादकर नूरसराय के रास्ते तेलमर की ओर आ रहा है। 

सूचना मिलने के बाद वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सालेपुर–करौटा मार्ग पर वनगच्छा के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक में सवार चालक और उपचालक से लदे सामान के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की विधिवत तलाशी ली। 

तलाशी के दौरान धान की खखरी के बोरे के नीचे छिपाकर रखे गए 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए। बरामद शराब में कुल 3598 बोतल  विदेशी शराब शामिल है। ट्रक में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के बैंगाबाद थाना क्षेत्र के बेलडी गांव निवासी दिलीप कुमार पासवान और गिरिडीह थाना क्षेत्र के पचमवा बोरा गांव निवासी विकास सिंह है।

दोनों अंतर्राज्यीय शराब तस्कर हैं और हत्या के एक मामले में फरार चल रहे थे। दोनों आरोपी झिरपानी (राउरकेला, ओडिशा) थाना हत्या का मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर कुमार  दारोगा अमर सिंह, धीरज कुमार, सिपाही  मधुवन कुमार मोहित तथा महिला सिपाही अर्धनागनी कुमारी शामिल थी।

राज की रिपोर्ट