पटना स्नातक चुनाव को लेकर बिहारशरीफ में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्री श्रवण कुमार ने भरी हुंकार, कहा-यह नीरज नहीं, कार्यकर्ताओं का चुनाव

MLC Election : नालंदा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कार्यकर्ता एवं मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री श्रवण कुमार ने हुंकार भरी......पढ़िए आगे

पटना स्नातक चुनाव को लेकर बिहारशरीफ में NDA का कार्यकर्ता सम
मंत्री ने भरी हुंकार - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहारशरीफ के वियावानी जे पी कालेज में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नालन्दा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता एवं मतदाताओं का संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान परिषद की सचेतक रीना यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों, मतदाताओं से संपर्क और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव एनडीए के लिए महत्वपूर्ण है।

 उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का अध्ययन करने, स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें और उन्हें सरकार द्वारा शिक्षा, रोजगार, विकास तथा युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव केवल मतदान तक सीमित नहीं है,बल्कि मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद भी जरूरी है। स्नातक मतदाता शिक्षित और जागरूक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को उनके बीच तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता के साथ जुटने की अपील की। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी नीरज कुमार का चुनाव नहीं है बल्कि हम-सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव है।इसे हम-सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लडता है किसी भी चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना चाहिए। पूरे बिहार में  मंत्री निशांत कुमार के साथ जुड़कर चलने में छात्र और युवा काफी उत्साहित हैं। हम सबों को उनसे जुड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील करते हैं। पूरे बिहार में 2005 के बाद शैक्षणिक माहौल बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया है। बिहार बजट एक तिहाई पैसा शिक्षा को देकर पहली बार अमिट छाप छोड़ी। उनके नेतृत्व में शिक्षा में अकल्पनीय परिवर्तन हुआ है। बिहार के  प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक आईटीआई कॉलेज एवं अनुमंडल स्तर पर महाविद्यालय अब तो प्रखंड स्तर पर महाविद्यालय की स्थापना की जा चुकी है। पारा-मेडिकल कॉलेज एवं आईटीआई शिक्षा के क्षेत्र में कार्य नीतीश कुमार की दूरगामी सोच का परिणाम हैं। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्नातकों के सम्मान में जदयू उम्मीदवार मैदान में के नारों के साथ हम निशांत कुमार के हाथों को मजबूती प्रदान करना है। हमें अपने अपने प्रखंडों पंचायतों में मतदाताओं को चिंहित कर लेना चाहिए और सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना चाहिए। चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाना पार्टी के हम-सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। एक तरफ न्याय के साथ विकास और सुशासन का नीतीश मॉडल है। वहीं दूसरी ओर चरवाहा मॉडल ।है ये लडाई विकासवाद बनाम जंगलराज की है। चुनाव जैसे जैसे नजदीक आया । चुनाव लडने वाले लोग तरह तरह का भ्रम फैलानें आयेंगे। हम आपके अपने है। ऐसे भ्रमजाल से बचना है । समाज के लोगों को ही बचाना है। स्नातकों के सम्मान की लडाई हमारे नेताओं ने लडी है। निशांत कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में व्यापक परिवर्तन दिख रहा है। जिसका लाभ बिहार के गरीबों शोषितों वंचितों को मिल रहा है। अब अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भीड़ दिखती है। लोग अपना सफल एवं सुचारू रूप से इलाज करवा रहें हैं। वे पार्टी के साथ साथ पूरे बिहार के भविष्य हैं। छात्र एवं युवा महिला वर्ग उनके कामों से आशान्वित हैं। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार सभी वर्गों के विकास को कृतसंकल्पित है। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंडिया गठबंधन की ओर से बिहार में हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया था। अब मतदाता सूची को लेकर भी बेबुनियाद बातें कही जा रही हैं। यदि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का कोई प्रमाण है तो उसे जनता के सामने रखा जाना चाहिए। श्रवण कुमार ने कहा कि चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल की जनता ने ऐसे मुद्दों पर अपना जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब झारखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु में विपक्ष की सरकार बनती है तो चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन चुनाव परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने पर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया जाता है।

सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि फर्जी आरोप लगाकर इस तरह की बयानबाजी से महागठबंधन को कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। जनता विकास और काम के आधार पर अपना निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ युवाओं, किसानों, महिलाओं और शिक्षा से जुड़े वर्गों के हित में काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं से  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के बीच लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने तथा एनडीए की नीतियों और सरकार के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि चुनाव में संगठन की सक्रियता और मतदाताओं से सीधा संवाद महत्वपूर्ण रहेगा। सोनिया गांधी की पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति को नीतीश कुमार के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी से बिहार की जनता से माफी मांगने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश महासचिव संजयकांत सिन्हा, प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, विजय प्रसाद जिलाध्यक्ष मो अरशद भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार लोजपा (रा)सतेन्द्र मुकुट धनंजय प्र कुशवाहा राकेश कुमार जयराम सिंह अरविंद पटेल रजनीश ठाकुर अमर सिंह राजपूत निर्मल सिंह सुन्दर पासवान आरती राजवंशी महमूद बख्खो जिला जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव अमित कुमार रिक्की अजय पटेल मुन्ना कुमार रेखा देवी सुनील रविदास सन्नी पटेल राहुल रंजन कुशवाहा संजीत यादव संजीत पासवान संजय कुशवाहा प्रदीप मुखिया निशु पटेल डा सुनील दत्त शैलेन्द्र गराई अर्णव आर्या जितू मांझी संतोष कुमार जनार्दन चंद्रवंशी रंजन सिंह रामोतार पासवान विजय कुमार सिंह मो मेराजुद्दीन सुवेन्द्र राजवंशी मुकेश सिंह मिंटू चौधरी रंजीत मुखिया अजय पासवान अजय ठाकुर नीतीश पाण्डेय जयन्त शर्मा बिट्टू कुशवाहा उमेश प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज की रिपोर्ट