Bihar Police: राजगीर पुलिस अकादमी से 19 नए डीएसपी पास आउट, डीजीपी ने कहा -आधुनिक तकनीक से लैस होगी बिहार पुलिस
Bihar Police: बिहार की सुरक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में आयोजित 69वें दीक्षांत समारोह में 19 नए डीएसपी विधिवत रूप से पास आउट हुए।....
Bihar Police: बिहार की सुरक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में आयोजित 69वें दीक्षांत समारोह में 19 नए डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) विधिवत रूप से पास आउट हुए। इनमें 14 पुरुष और 5 महिला अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने एक वर्ष के कठोर प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने परेड की सलामी ली और नव नियुक्त अधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा माहौल अनुशासन, गर्व और जिम्मेदारी के भाव से गूंज उठा।

आधुनिक तकनीक से लैस होगी बिहार पुलिस
डीजीपी ने अपने संबोधन में साफ संदेश दिया कि आने वाला दौर पारंपरिक पुलिसिंग का नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी-ड्रिवन पुलिसिंग का होगा। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस अब साइबर क्राइम, डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है।फॉरेंसिक साइंस, डिजिटल इन्वेस्टिगेशन और वैज्ञानिक अनुसंधान को पुलिसिंग का मुख्य आधार बनाया जा रहा है, ताकि अपराधियों पर शिकंजा और मजबूत हो सके।

प्रशिक्षण में क्या-क्या सिखाया गया?
नए डीएसपी अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दक्ष बनाया गया, जिसमें शामिल हैं—अपराध अनुसंधान की आधुनिक तकनीक,साइबर क्राइम जांच और डिजिटल एविडेंस,फॉरेंसिक साइंस आधारित इन्वेस्टिगेशन, दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन,आपदा प्रबंधन और राहत कार्य,मानवाधिकार और संवैधानिक पुलिसिंग,कम्युनिटी पुलिसिंग और जनसंपर्क\,यह प्रशिक्षण उन्हें केवल अधिकारी नहीं बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील प्रशासनिक नेतृत्व के रूप में तैयार करता है।
महिला शक्ति की मजबूत भागीदारी
इस बैच में 5 महिला डीएसपी की मौजूदगी को प्रशासनिक ढांचे में महिला सशक्तिकरण के मजबूत संकेत के रूप में देखा जा रहा है। परेड का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने किया, जिसने पूरे समारोह में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

कानून-व्यवस्था को मिलेगा नया बल
डीजीपी ने कहा कि इन 19 नए अधिकारियों के जुड़ने से बिहार पुलिस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनका फोकस सिर्फ कानून लागू करना नहीं बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास की खाई को पाटना भी होगा।राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसे बिहार की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में राज्य की सुरक्षा प्रणाली और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनेगी।


रिपोर्ट- राज पाण्डेय