Bihar Accident - NH-120 पर सड़क हादसा, ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, दो घायल

Bihar Accident - nh 120 पर आज तेज रफ्तार कार ने यात्रियों से भरी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा में बैठी एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए.

Bihar Accident - NH-120 पर सड़क हादसा, ई-रिक्शा को कार ने मा
नवादा में हादसे में महिला की मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - नवादा जिले के नारदीगंज में शादीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 120 पर एक सड़क दुर्घटना हुई। एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

ई-रिक्शा चालक निरंजन सिंह ने बताया कि वह नारदीगंज की तरफ मुड़ने वाले थे। इसी दौरान पीछे से आई कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है। 

112 टीम घायलों को नारदीगंज सीएचसी ले गई। चिकित्सकों ने मियां बीघा निवासी कालो देवी (पति स्व. मोती मांझी) को मृत घोषित कर दिया। भेलवा निवासी 70 वर्षीय दौलती देवी (पति उमेश मांझी) का इलाज जारी है। दौलती देवी नारदीगंज से भगवानपुर जा रही थीं।

पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र पासवान (SI), मोहम्मद शोएब और अजय कुमार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजन शोक में डूबे हैं।

Report - aman sinha