Nawada News: नवादा में छह साल बाद मानसून की दस्तक, ककोलत जलप्रपात में अचानक बाढ़ से हड़कंप

Nawada News: बिहार के नवादा जिले में छह साल बाद मानसून की बारिश से ककोलत जलप्रपात में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे रेलिंग को नुकसान पहुंचा और पूरे क्षेत्र में खतरा मंडराया।

Nawada News:
ककोलत जलप्रपात में बाढ़ से हड़कंप- फोटो : news4nation

Nawada News: बिहार के नवादा जिले में छह साल बाद मानसून ने दस्तक दी है। सोमवार (23 जून 2025) को हुई झमाझम बारिश से सड़कों और गलियों में जलजमाव हो गया। इसी बीच नवादा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात में अचानक बाढ़ आ गई।बाढ़ की वजह से जलप्रपात के पास लगी रेलिंग को नुकसान पहुंचा है। झारखंड में हो रही बारिश का पानी बिहार में प्रवेश कर ककोलत झरने से तेज गति से गिर रहा है। इससे जलप्रपात में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

मानसून के मौसम में पर्यटकों को स्नान करने की अनुमति नहीं है। इस वजह से वहां कोई भीड़ नहीं थी। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि अगर पर्यटक मौजूद होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। झारखंड की बारिश का सबसे ज्यादा असर ककोलत पर देखा जा रहा है। झरने से गिरते पानी की तेज गति से पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट