Nawada News: नवादा के ककोलत जलप्रपात में बाढ़ जैसे बने हालात! 20 जून तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक
Nawada News: बिहार के नवादा स्थित ककोलत जलप्रपात में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 20 जून तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Nawada News: बिहार के नवादा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात में अचानक बाढ़ आ गई है। झरने से बाढ़ का पानी गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रशासन ने ही सैलानियों का ककोलत में प्रवेश बंद कर दिया है। झरने का पानी धीरे-धीरे बढ़ने के कारण एहतियातन पूरे कुंड को खाली करा लिया गया। सुरक्षा कारणों से 20 जून तक पर्यटकों के लिए प्रवेश निषेध किया गया है।
बीती रात ककोलत में तीन बार बाढ़ जैसी स्थिति बनी। आज भी झरने से बड़ी मात्रा में पानी गिर रहा है। झारखंड क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश के कारण जलप्रपात के पानी में वृद्धि हुई है।यह स्थिति हर साल मानसून के मौसम में देखी जाती है। इसी कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाती है। वर्तमान में जलप्रपात का पानी स्थिर है और झरने से मटमैला पानी गिर रहा है।
नावादा से अमन की रिपोर्ट