Nawada News - एंबुलेंस सेवा ठप, स्टाफ विवाद के चलते चालकों की हड़ताल, मरीज परेशान; एसडीओ और डीएसपी कर रहे बातचीत
Nawada News - नौकरी से हटाए जाने के बाद दबंगों ने एंबुलेंस चालकों को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर आज चालकों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।

Nawada - बिहार के नवादा में एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल का कारण कुछ स्टाफ सदस्यों द्वारा दबंगई दिखाना बताया जा रहा है।
हिसुआ और नरहट के एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल का ऐलान किया। चालकों का आरोप है कि कुछ स्टाफ सदस्य ड्यूटी पर नहीं आते थे। जांच के बाद कंपनी ने इन कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया। इससे नाराज होकर वे चालकों से उलझ गए।
एक घंटे की इस हड़ताल की सूचना अधिकारियों को दी गई है। सभी एंबुलेंस चालक नवादा नगर थाने पहुंच गए हैं। एसडीओ और डीएसपी चालकों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। चालकों ने कहा है कि वार्ता के बाद ही ड्यूटी पर लौटने का निर्णय लेंगे।
हड़ताल के कारण मरीजों को एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है। अधिकारी जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने में जुटे हैं।
Report - aman sinha