Snake bite - गोइठा पाथ रही विवाहिता का सर्पदंश से हुई मौत, 18 महीने के बच्चे के सिर से उठा मां का साया, पति दूसरे राज्य में करता है काम

Snake bite - घर के आंगन में गोइठा पाथ रही विवाहिता को सांप ने डंस लिया। जिससे महिला की मौत हो गई। पास में महिला का 18 महीने का बेटा रो रहा था।

Snake bite - गोइठा पाथ रही विवाहिता का सर्पदंश से हुई मौत, 1
सांप के डंसने से विवाहिता की मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - बिहार के नवादा में बारिश के बाद खेतों में काम करने वालों के लिए सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है। हिसुआ थाना क्षेत्र के मौला नगर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 22 वर्षीय रेणु कुमारी को घर में गोबर का गोयठा निकालते समय विषैले सांप ने डस लिया।

परिजन उसे तुरंत गया ले गए। वहां इलाज और झाड़फूंक भी करवाई गई। लेकिन उपचार के बावजूद महिला की मौत हो गई। रेणु के पति विकास कुमार दूसरे राज्य में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका 18 महीने का बेटा आरव कुमार अब अनाथ हो गया है। बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक कांग्रेस की नीतू सिंह मृतक के परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को हिम्मत और हौसला दिया। विधायक ने परिवार को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी। साथ ही आर्थिक मुआवजे के लिए अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चे को गोद में लेकर परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। इस इलाके में बारिश के बाद सांप-बिच्छू के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों को खेतों में काम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

Report - Aman sinha