New Bride murder - फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, एक साल पहले हुई थी शादी, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप
New Bride murder - शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ कि ससुराल में नवविवाहिता को फंदे पर लटकाकर मार दिया। मृतका के परिजनों ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Nawada - नवादा में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर मिला, परिवार ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप,एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी की संदिग्ध मौत
नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की केना मोड पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नालंदा जिले के कोरिओना गांव निवासी संजय चौधरी की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है।
काजल की शादी एक साल पहले केना मोड निवासी निक्कू चौधरी के पुत्र विकास चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। भोजन बनाने को लेकर भी अक्सर विवाद होता और काजल को प्रताड़ित किया जाता था।
पुलिस ने मृतका का शव फांसी की रस्सी से लटका हुआ पाया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। घर में कोई सामान भी नहीं मिला। मृतका के परिजनों ने सास, ससुर, पति समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मुफस्सिल थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट - अमन सिन्हा