Nawada news - सदर अस्पताल लेकर आए पुलिसकर्मियों ने महिला स्वास्थ्यकर्मी से बदसलूकी, कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, जाने क्या है पूरा मामला
Nawada news - सदर अस्पताल में पुलिसकर्मियों ने महिला स्वास्थ्यकर्मियों से गाली गलौज और बदसलूकी शुरू कर दी। जिसके बाद कर्मियों ने विरोध में हड़ताल पर जाने की धमकी दी।

Nawada - नवादा सदर अस्पताल में एक गंभीर घटना सामने आई है। इमरजेंसी वार्ड में कैदी के इलाज के लिए आए पुलिसकर्मी ने महिला स्वास्थ्यकर्मी से अभद्र व्यवहार किया। आरोप लगाया गया की गाली गलौज की गई है।
घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी एक कैदी को लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने उन्हें रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाने को कहा। इस पर पुलिसकर्मी ने महिला स्टाफ के साथ गाली-गलौज की।
ड्यूटी पर गालियां सुनने नहीं आते
आक्रोशित महिला स्वास्थ्यकर्मी ने कहा कि वे ड्यूटी पर गालियां सुनने नहीं आते हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।
हड़ताल पर जाने की चेतावनी
अस्पताल के जीएएनएम और एएएनएम स्टाफ ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में ऐसी घटना दोहराई गई तो वे पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे और स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर देंगे।
रिपोर्ट - अमन सिन्हा