Bihar news - बिहार में वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छह की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar news - बिहार में व्रजपात का कहर कई जिलों में देखने को मिला है। जिसमें सिर्फ नवादा और वैशाली जिले में ही छह लोगों की आकाशीय बिजली से मौत हो गई।

Bihar news - बिहार में वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट
व्रजपात से छह की मौत- फोटो : रिषभ कुमार और अमन सिन्हा

Vaishali/nawada - बिहार के कई जिलों में बुधवार को आकाशीय बिजली का कहर  देखने को मिला  है। जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी है। जिसमें सिर्फ हाजीपुर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नवादा में खेत में का करने गए दो लोगों की मौत हो गई। 

वैशाली में चार की मौत 

जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर ढाला पर डीजल लेकर आ रहे एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक 17 वर्षीय देव कुमार बताया गया है।  जानकारी के अनुसार देव कुमार अपने खेत को ट्रैक्टर से जोत रहा था। तभी ट्रैक्टर की डीजल खत्म हो गई। वह बाइक सवार होकर डीजल लाने के लिए चक सिकंदर बाजार गया था। डीजल लेकर लौट रहा था तभी चक सिकंदर ढाला के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद जुटेआसपास स्थानीय लोगों ने  घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंचे और घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कवायद में जुट गई है। 

तो दूसरी तरफलालगंज थाना क्षेत्र के पीरापुर गांव में ठनका गिरने से एक महिला इंदु देवी उम्र 53 वर्ष की मौत हो गई। मृतक महिला प्रमोद राम की पत्नी हैं। महिला इंदु देवी बुधवार की शाम लगभग तीन बजे वर्षा में ही धान रोप रही थी। उसी समय ठनका पास में गिरा। जिसके चपेट मे वह आ गई। उसके सिर का बाल जल गया। खेत में वह गिर गई और वही उसकी मौत हो गई। ठनका की आवाज सुनकर परिजनो को आशंका हुई। जाकर देखे तो वह खेत में मृत पड़ी थी।इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य विनोद राम सहित अन्य लोग पहुंचे। लालगंज थाना को सूचना दी गई। लालगंज पुलिस ने पहुंचकर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार किया। इस घटना से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

इससे पहले बारिश में क्रिकेट खेलने गए दो युवकों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी। जबकि तीन की हालत नाजुक  बनी हुई है।

नवादा में दो की मौत

बिहार के नवादा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बडकी दुआरी गांव की कमला देवी (55) और रूपौ गांव के बम यादव खेत में काम कर रहे थे। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

कमला देवी उमेश यादव की पत्नी थीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इस घटना से दोनों परिवारों मेंशोककीलहरहै।

रिपोर्ट - वैशाली से रिषभ और नवादा से अमन सिन्हा