Road Accident In Bihar: भजन कीर्तन के लिए मंदिर जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Road Accident In Bihar: नवादा में भजन-कीर्तन के लिए निकली महिला सड़क हादसे की शिकार हो गई। सड़क दुर्घटना में महिला की जान गई। महिला के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।

सड़क हादसा
महिला की मौत - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar:  नवादा में सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मंगलवार सुबह भजन-कीर्तन के लिए घर से निकली 50 वर्षीय रीता देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रीता देवी गोंदापुर मोहल्ले निवासी महेश प्रसाद की पत्नी थीं।  महेश प्रसाद के अनुसार, रीता देवी रोज सुबह 5 बजे गोवर्धन मंदिर में भजन-कीर्तन के लिए जाती थीं। मंदिर उनके घर से करीब 3 किलोमीटर दूर है। मंगलवार को भी वह अपनी दिनचर्या के अनुसार निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

परिवार ने काफी खोजबीन की और देर शाम नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाने से निकलने के बाद उन्हें पत्रकार से पता चला कि सदर अस्पताल में एक अज्ञात महिला को भर्ती कराया गया है। फोटो से पहचान करने पर पता चला कि वह रीता देवी ही थीं।

शव की जांच में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट