Bihar Ias Tranasfer - बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अधिकारियों का तबादला; upsc टॉपर शुभम को मिली नई जिम्मेदारी
Bihar Ias Tranasfer - बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इनमें यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार भी शामिल हैं।
Patna - बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 09 जनवरी 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण और नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार प्रमुख बदलाव और नई नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:
महत्वपूर्ण स्थानांतरण और नई नियुक्तियाँ
मुख्यमंत्री सचिवालय:
दीपक कुमार मिश्रा (2019) को नालंदा के नगर आयुक्त से स्थानांतरित कर मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार में संयुक्त सचिव बनाया गया है।वे बिहार विकास मिशन में अपर निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
प्रबंध निदेशक, कम्फेड: समीर सौरभ (2019) को पटना का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से स्थानांतरित कर कम्फेड, पटना का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
नगर आयुक्त नियुक्तियाँ :
अभिषेक पलासिया (2020) को गया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है , जबकि कुमार निशांत विवेक (2020) अब बिहार शरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे।पार्थ गुप्ता (2022) को मुंगेर , आशीष कुमार (2022) को मोतिहारी , और किसलय कुशवाहा (2022) को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।ऋतुराज प्रताप सिंह (2022) मुजफ्फरपुर नगर निगम के नए नगर आयुक्त होंगे।
उप विकास आयुक्त (DDC) नियुक्तियाँ:
श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर (2020) को पटना का नया DDC बनाया गया है। शुभम कुमार (2021) नालंदा के DDC होंगे। सूर्य प्रताप सिंह (2021) को समस्तीपुर , लक्ष्मण तिवारी (2021) को सारण , और गौरव कुमार (2022) को गोपालगंज का DDC नियुक्त किया गया है।इसके अलावा, काजले वैभव नितिन (2022) पश्चिम चम्पारण , दिव्या शक्ति (2022) कैमूर , श्वेता भारती (2022) खगड़िया , और गौरव कुमार (2022) सहरसा के DDC के रूप में पदस्थापित किए गए हैं।
अनुमण्डल पदाधिकारियों (SDO) का स्थानांतरण
बाढ़ और दानापुर: गरिमा लोहिया (2023) को पालीगंज से स्थानांतरित कर बाढ़ का SDO बनाया गया है।वहीं, अनिरूद्ध पाण्डेय (2023) को मोहनिया से हटाकर दानापुर, पटना का SDO नियुक्त किया गया है।
पटना सदर और मुजफ्फरपुर: कृतिका मिश्रा (2023) गोगरी से स्थानांतरित होकर पटना सदर की नई SDO होंगी।आकांक्षा आनंद (2023) को बारसोई से मुजफ्फरपुर (पश्चिम) का SDO बनाया गया है।
नौगछिया: रोहित कर्दम (2023) शेखपुरा से स्थानांतरित होकर नौगछिया, भागलपुर के नए SDO होंगे।
उपरोक्त सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों को उनके संबंधित क्षेत्रों के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्तियाँ प्रदान की गई हैं।यह अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से सरकार के अपर सचिव रजनीश कुमार द्वारा जारी की गई है।



