Bihar News : बिहार के अलग अलग जिलों में 533 नोटरी की हुई नियुक्ति, जानिए किन जिलों को सबसे कम और सबसे अधिक रही संख्या
Bihar News : बिहार सरकार के विधि विभाग ने अलग अलग जिलों में 533 नोटरी की नियुक्ति की है. इसमें सबसे अधिक और सबसे कम इन जिलों में नोटरी नियुक्त किये गए हैं.....पढ़िए आगे

नोटरी की नियुक्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA
PATNA : बिहार सरकार के विधि विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कुल 533 नोटरी (लेख्य प्रमाणकों) की मेधा सूची मंगलवार को जारी कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में नोटरी की नियुक्ति के लिए विधि विभाग ने विगत 16 से 30 जून तक साक्षात्कार का आयोजन किया था।
विधि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियुक्त किए गए कुल 533 नोटरी में सबसे अधिक 95 नोटरी की नियुक्ति पटना जिले में की गई है।
जबकि भागलपुर 36, पूर्णिया में 34, गया जी में 27, मुंगेर व नवादा में 19-19, समस्तीपुर में 18, कटिहार में 17, नालंदा, सारण, सुपौल, वैशाली और मधेपुरा जिलों में क्रमश: 15-15 नोटरी की नियुक्ति की गई है।
वहीँ जमुई में सबसे कम केवल एक नोटरी की नियुक्ति की गई है। इसी तरह बक्सर, दरभंगा और शेखपुरा में क्रमक्ष: दो-दो नोटरी की नियुक्ति की गई है।