Bihar News: पटना में बनेगी बिस्कोमान से भी बड़ी बिल्डिंग, बिहार की 'गगनचुंबी इमारत' होगी बेहद खास, जानिए खासियत

Bihar News: बिहार की गगनचुंबी इमारत बिस्कोमान से भी बड़ी होगी। इस इमारत की बेहद खासियत होगी। ‘वीनस कैपिटल हाइट्स’ 120 मीटर (करीब 394 फीट) ऊंची होगी। जो फिलहाल सबसे ऊंची मानी जाने वाली बिस्कोमान बिल्डिंग (233 फीट) से लगभग 164 फीट अधिक ऊंची है

बिहार की 'गगनचुंबी इमारत'
बिस्कोमान से भी बड़ी बिल्डिंग - फोटो : social media

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना अब देश के तेजी से विकसित हो रहे शहरों की सूची में अपनी जगह और मजबूत कर रहा है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम खगौल के संदलपुर में उठाया गया है। जहां ‘वीनस कैपिटल हाइट्स’ नामक अल्ट्रा-मॉडर्न रिहायशी प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना को उसकी सबसे ऊंची इमारत मिलने जा रही है।

बिस्कोमान से भी ऊंची होगी बिल्डिंग 

‘वीनस कैपिटल हाइट्स’ 120 मीटर (करीब 394 फीट) ऊंची होगी। जो फिलहाल सबसे ऊंची मानी जाने वाली बिस्कोमान बिल्डिंग (233 फीट) से लगभग 164 फीट अधिक ऊंची होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भारत के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट हफीज कांट्रेक्टर ने डिज़ाइन किया है। जिन्हें उनके स्टाइलिश और यूटिलिटी-फोकस्ड डिजाइनों के लिए जाना जाता है।

85 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन जोन 

करीब 14 एकड़ में फैला यह प्रोजेक्ट आधुनिक शहरी जीवनशैली और पर्यावरण संतुलन का बेहतरीन उदाहरण पेश करेगा। निर्माण क्षेत्र को केवल 15% तक सीमित रखा गया है। जबकि शेष 85% हिस्सा ग्रीन ज़ोन के रूप में सुरक्षित रहेगा। परियोजना में 10 रिहायशी टावर बनाए जा रहे हैं। जिनमें कुल 1100 लग्जरी फ्लैट्स होंगे। इसके अलावा ओपन स्पेस, स्पोर्ट्स ज़ोन, वॉकिंग ट्रैक और बच्चों के लिए एक्टिव प्ले एरिया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Nsmch
NIHER

‘वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन’ कंपनी कर रही विकसित

इस प्रोजेक्ट को ‘वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन’ कंपनी विकसित कर रही है। जिसने RERA से मान्यता प्राप्त की है और दर्जनों सफल प्रोजेक्ट्स समय से पहले पूरा करने का रिकॉर्ड रखती है। कंपनी का दावा है कि 'वीनस कैपिटल हाइट्स' को जनवरी 2030 की डेडलाइन से पहले ही पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा।