Bihar News: पटना में अपराधियों का तांडव! दवा दुकानदार पर जानलेवा हमला, इलाके में मचा हड़कंप
Bihar News: पटना जिले के बख्तियारपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दवा दुकानदार पर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि पैसे की लेन देन को लेकर दवा दुकानदार पर हमला हुआ है।
Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एक मामले को सुलझाने में लगती तब तक अपराधी नई घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। ताजा मामला एक बार फिर पटना से सटे बख्तियारपुर का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दवा दुकानदार पर कैची से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।
दवा दुकानदार पर हमला
पूरा मामला पटना जिले के बख्तियारपुर में स्थित एक दवा दुकानदार का है। घटना स्टेशन रोड स्थित प्रकाश मेडिकल दुकान की है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रकाश मेडिकल के दुकानदार प्रशांत कुमार अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और अचानक कैची से हमला कर दिया। इस हमले में प्रशांत कुमार घायल हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी मिलने पर बाढ़ के एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया है। फिलहाल पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और हमलावर की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट