Deni TVS : देनी टीवीएस पटना की 34वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन, न्यू जुपिटर 110 और अपाचे 160 2V के नए मॉडल की हुई लांचिंग

Deni TVS : देनी टीवीएस, पटना की 34वीं वर्षगांठ के मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के दो लोकप्रिय मॉडलों के न्यू जुपिटर 110 ड्यूल टोन (DT) और अपाचे 160 2V ट्रैक्शन कंट्रोल को लॉन्च किया....पढ़िए आगे

Deni TVS :  देनी टीवीएस पटना की 34वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्य
देनी टीवीएस पटना की 34वीं वर्षगांठ- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना स्थित 'देनी टीवीएस' में प्रतिष्ठान की 34 वीं वर्षगांठ बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस खास मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के दो सबसे लोकप्रिय स्कूटर्स और बाइक्स के नए अवतारों—न्यू जुपिटर 110 ड्यूल टोन (DT) और अपाचे 160 2V ट्रैक्शन कंट्रोल—को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। वर्षगांठ समारोह में कंपनी के आला अधिकारियों, कर्मचारियों, पुराने ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

नए मॉडलों के अनावरण के दौरान देनी टीवीएस के डायरेक्टर अमरजीत सिंह ने 34 वर्षों की इस शानदार यात्रा का श्रेय ग्राहकों के अटूट विश्वास और पूरी टीम की लगन को दिया। उन्होंने कहा कि टीवीएस हमेशा से ही भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों को प्राथमिकता देता आया है। इसी प्रतिबद्धता के तहत वाहनों में उन्नत तकनीक, आधुनिक फीचर्स और स्टाइलिश लुक्स को लगातार शामिल किया जा रहा है ताकि राइडर्स को बेहतरीन अनुभव मिले।

लॉन्च किए गए मॉडलों की खूबियां साझा करते हुए उन्होंने बताया कि न्यू जुपिटर 110 ड्यूल टोन को आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के साथ सड़क पर उतारा गया है। वहीं दूसरी ओर, रफ्तार और राइडिंग के शौकीनों के लिए अपाचे 160 2V में 'ट्रैक्शन कंट्रोल' जैसा अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर जोड़ा गया है। यह नई तकनीक सड़क पर बाइक की ग्रिप को मजबूत बनाएगी और राइडर्स की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देगी।

निदेशक अमरजीत सिंह ने अंत में दोहराया कि देनी टीवीएस आने वाले वर्षों में भी अपने ग्राहकों को प्रीमियम सर्विस और भरोसेमंद प्रॉडक्ट्स मुहैया कराने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। वर्षगांठ समारोह के दौरान शोरूम में मौजूद ग्राहकों और युवाओं के बीच नई जुपिटर और अपाचे को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जबकि कर्मचारियों ने भी कंपनी की इस उपलब्धि पर एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।