Patna High court News : पटना हाईकोर्ट में भव्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सराहा, 236 नवनियुक्त व प्रोन्नत कर्मियों को दिया निष्ठा का मंत्र
Patna High court News : पटना हाईकोर्ट में 1 मार्च, 2026 से 31 मई, 2026 के बीच सेवानिवृत्त होने बाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच बजे शाम को चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने सम्मानित किया।
PATNA : पटना हाईकोर्ट में 1 मार्च, 2026 से 31 मई, 2026 के बीच सेवानिवृत्त होनेवाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच बजे शाम को चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने सम्मानित किया। इस अवसर पर चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू के अलावे बडी संख्या में जज, बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष, तीनों अधिवक्ता संघों के पदाधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, कोर्ट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह का आयोजन उन सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की विश्वसनीयता,काम के प्रति लगन,बहुमूल्य योगदान, समर्पण भाव की मान्यता और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए किया गया था।
साथ ही इस अवसर पर चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने 236 अधिकारियों व कर्मचारियों, जो 7 जनवरी, 2026 से 31 मई 2026 के बीच नियुक्ति/ प्रोन्नति से इस संस्था के सदस्य बने हैं, उनका भी चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा कि उच्च मापदंड, अपने व्यवसायिक कर्तव्यों का सही रूप से निर्वहन करना उनका लक्ष्य होना चाहिए।
यहां ये बताना उचित होगा कि चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने तीस अधिकारियों व कर्मचारियों को,जो 1 जुलाई, 2025 से 28 फरवरी, 2026 के मध्य में सेवानिवृत्त हुए थे, को फरवरी, 2026 में एक समारोह सम्मानित किया था। इस सम्मान समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन सहित संपन्न हुआ।