Patna elevated Road:पटना एयरपोर्ट से सिटी तक सफर होगा आसान, इस फ्लाईओवर के बनने से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, घंटों की दूरी मिनटो में होगी तय
Patna elevated Road: पटना में आने-जाने वालों के लिए एक बड़ी राहत जल्द मिलने वाली है।...
Patna elevated Road: पटना में आने-जाने वालों के लिए एक बड़ी राहत जल्द मिलने वाली है। राजधानी के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों को दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से जोड़ने के लिए पथ निर्माण विभाग ने 292.74 करोड़ रुपये की लागत से एक वैकल्पिक फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। इस फ्लाईओवर के पूरा होने के बाद पटना सिटी (पुराना शहर), कंकड़बाग, सचिवालय, यारपुर और एयरपोर्ट तक का आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पटना सिटी और कंकड़बाग से एयरपोर्ट तक आवागमन करने वाले लोगों की जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 4-एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण करने का निर्णय लिया था। यह फ्लाईओवर मीठापुर से चिरैयाटांड़ होते हुए करबिगहिया को जोड़ेगा। परियोजना में फ्लाईओवर के साथ-साथ पहुंच पथ और सर्विस लेन का निर्माण भी शामिल है, और काम युद्धस्तर पर जारी है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना का प्रथम चरण अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसे अगले एक-दो महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, दिसंबर 2026 तक सेकेंड फेज के कार्य को भी पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस वैकल्पिक फ्लाईओवर के पूरा होने से पटना सिटी, कंकड़बाग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जीपीओ गोलंबर होते हुए सचिवालय, यारपुर और एयरपोर्ट तक पहुंचने में सुविधा होगी। खासकर प्रतिदिन लगने वाले एक-दो घंटे के जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पटना की यातायात समस्या का यह नया समाधान शहरवासियों के लिए समय और ऊर्जा दोनों की बचत करेगा, और राजधानी में आवागमन को और अधिक सुगम बनाएगा।