रणवीर सेना सुप्रीमो ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने किया कमाल, मिली UPSC में सफलता, टॉप 20 में बिहार के चार
बिहर में जातीय हिंसा के दौर में सवर्णों द्वारा बनाए गए रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है.
UPSC : रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती और इंदु भूषण सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है. आकांक्षा सिंह ने 301वां स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसपी) की सिविल सेवा परीक्षा में आकांक्षा सिंह ने शानदार सफलता हासिल कर अपना जलवा बिखेरा है.
दरअसल, आकांक्षा सिंह उस परिवार से आती हैं जो बिहर में जातीय हिंसा के दौर में सवर्णों द्वारा बनाए गए रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया रहे हैं. कई नरसंहार के प्रमुख माने जाने वाले ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने अब देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक यूपीएससी में कमाल कर अपने परिवार और भोजपुर का नाम रोशन किया है.
बिहार के कई अभ्यर्थी किये टॉप
वहीं यूपीएससी में सफल हुए कुल 958 अभ्यर्थियों में पहले नम्बर पर राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर है. बिहार से सफल होने वाले अभ्यर्थियों में टॉप 10 में दो जबकि टॉप 20 में 4 शामिल हैं. इसमें चौथे नम्बर पर मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला हैं जबकि 10वें स्थान पर पटना के उज्ज्वल प्रियांक हैं. वहीं 16 वें स्थान पर औरंगाबाद के मोनिका श्रीवास्तव जबकि 20 वें नम्बर पर नवादा के रविराज हैं.
इसके अतिरिक्त बड़ी सख्या में बिहार से आने वाले अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है. इसमें 171 वीं स्थान बेगूसराय की रूचि सिंह ने हासिल किया है. इसी तरह आकांक्षा सिंह ने 301वां स्थान हासिल किया है.